प्रियंका ने बड़े खास अंदाज में मनाई होली, पति को किया किस
प्रियंका ने बड़े खास अंदाज में मनाई होली, पति को किया किस
Share:

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीते कल होली का त्यौहार मनाया। जी हाँ, उन्होंने अपने ससुराल में होली का जश्न मनाया और अब उस दौरान के फोटोज सामने आए है। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ मिलकर धमाकेदार (Priyanka Chopra Holi Special) होली मनाई। आप सभी को बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका ने लॉस एंजलेस (Priyanka Chopra In Los Angeles) में अपने ससुराल में जमकर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ होली खेली, इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मजेदार होली की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। आप देख सकते हैं शेयर किये गए वीडियो में प्रियंका निक को रोमांटिक अंदाज में रंग लगातीं और किस करती दिखती हैं, तो वहीं निक जोनस भी जम कर होली खेलते देखते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में निक प्रियंका को रंग लगाने के बाद अपने दोनों भाइयों और पिता के साथ भी होली खेलते नजर आए। वहीँ प्रियंका ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कुछ खास और मजेदार पल मेरे हिस्से आए। उस वक्त पर जब दुनिया डरी बैठी है, मुझे आशीर्वाद मिला है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। मेरे दोस्तों और मेरे परिवार को बहुत बहुत थैंक्यू कि उन्होंने देसी अंदाज में मेरे साथ होली खेली। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं।’

इसी के साथ प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह निक को रंग लगाती दिख रही हैं, किस कर रही हैं। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में वह अपनी भतीजियों के साथ फेस्टिव कलर बेस्ड बुक पढ़ती दिख रही हैं। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि प्रियंका चोपड़ा के घर हाल ही में नन्हे मेहमान ने भी कदम रखा है ऐसे में होली की खुशी डबल हो गई है। फिलहाल होली के ये फोटोज वायरल हो रहे हैं।

20 मार्च को है भाई दूज, इस तरह करें भाई का तिलक

होली पर उर्फी ने पहनी अतरंगी ड्रेस, देखकर बोले लोग- 'सलवार सूट में भी डिज़ाइन डाल दी...'

होली पर डांस करते हुए युवक ने खुद के सीने में घोंपा चाक़ू और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -