सितारों की टोली के बीच आर के स्टूडियो की होली
सितारों की टोली के बीच आर के स्टूडियो की होली
Share:

बात अगर बॉलीवुड में होली मनाने की आती है तो सबसे पहले जहन में आती है आर के स्टूडियो की होली.... बता दे कि, आरके स्टूडियों की होली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अलग होली हुआ करती थी जंहा फ़िल्मी दुनिया के कई सितारे सतरंगी रंगो के साथ एक ही रंग में रंग जाते थे. ख़ास बात यह है कि, आर के स्टूडियो में एक छोटा सा टेंक बना हुआ था जिसमे होली के लिए सुगंधित गाढ़ा रंग भरा जाता था  .

यही नहीं बल्कि, इस रंग में फ़िल्मी सितारों को कम से कम एक डुबकी लगानी होती है. फिर इसके बाद शुरू होता था होली का जश्न जिसमे मशहूर कथक नर्तकी सितारा देवी का ठुमकेदार होली डांस भी विशेष रूप से चर्चा में रहता था  . खबरों की माने तो सितारा देवी एक ऐसी नर्तकी हैं, जिन्होंने कपूर घराने की तीन पीढ़ियों के साथ डांस किया है.

पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर जैसे और भी कई सितारे है जो होली के इस रंग में और सितारा देवी के ठुमकों के साथ अपने ही अंदाज में डूब जाते थे.

ऐसा माना जाता है कि, आर के स्टूडियो की होली बगैर भांग के अधूरी रहती थी यह आया हुआ हर सितारा भांग पी कर अपनी दुनिया में गुम हो जाता था और डूब जाता था इस सतरंगी रंग में और इन सितारों के साथ आर के स्टूडियो की हर साल की होली और भी स्पेशल हो जाती थी.

ये भी पढ़े

Holi special : इन रंग में रंगे खुद को क्योकि कुछ कहता है होली का हर रंग

इस होली मौनी रॉय का होगा ये 'गोल्ड' प्लान

सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी होता है होली का जश्न

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -