ब्रज में 8 दिनों तक मनाते हैं होली का पर्व
ब्रज में 8 दिनों तक मनाते हैं होली का पर्व
Share:

साल 2020 में होली का त्यौहार 10 मार्च यानि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को आने वाला है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि होली दो दिन मनाई जाती है जिसमें पहले दिन रात में होलिका दहन होता है तो दूसरे दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का ये पर्व मनाते हैं। वहीं आप सभी को यह भी बता दें कि कई अन्य स्थलों पर होली का ये त्यौहार अलग तरीके से मनाया जाता है और इनमें से सबसे खास है लठमार होली। जी हाँ, यह होली बरसाने में खेली जाती है।

इसी के साथ यहां की सबसे खास बात ये है कि यहां होली का पर्व 8 दिन पहले ही फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन से आरंभ हो जाता है। जी दरअसल यहां प्रचलित बातों की मानें तो 'ब्रज में होली पर्व की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से ही हो जाती है। इस दिन यहां के यानि ब्रज के सभी मंदिरों और चौक-चौराहों पर होलिका दहन के स्थान पर होली का प्रतीक एक लकड़ी का टुकड़ा गाड़ देते हैं और लगातार 45 दिनों तक ब्रज के सभी प्राचीन मंदिरों में प्रतिदिन होली के प्राचीन गीत गए जाते हैं।'

इसी के साथ कहते हैं फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन लड्डूमार होली से इस प्राचीन पर्व की शुरुआत होती है और इसी के बाद फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन से लठमार होली की शुरुआत होती है, जो होली का त्यौहार खत्म होने तक लगातार चलता है। वैसे न केवल बज्र में बल्कि पूरे विश्वभर में बरसाना की लठमार होली में मशहूर हैं और इसमें (हुरियारिनें) महिलाएं, पुरुषों (हुरियारों) के पीछे अपनी लाठी लेकर भागती हैं और लाठी से मारती हैं। कहा जाता है हुरियारे खुद को ढाल से बचाते हैं।

हैप्पी होली - मनाये होली का त्यौहार इन कलरफुल कटाक्ष के साथ

कटाक्ष - ऐसे मनाना होली का त्यौहार पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार

Holi 2020: भारत के इन क्षेत्र में कुछ अलग अंदाज में मनाई जाती हैं होली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -