होली पर घर पर बनाएं हर्बल कलर, ये हैं सबसे आसान तरीके
होली पर घर पर बनाएं हर्बल कलर, ये हैं सबसे आसान तरीके
Share:

होली पर अगर आप बाजार से रंग ला रहे हैं तो उसकी जगह हर्बल कलर घर पर बनाएं। जी हाँ, इस समय बाजारों में होली की धूम शुरू हो गई है। कल यानी 18 मार्च को होली है। ऐसे में आज के समय में हर्बल रंग की डिमांड अधिक बढ़ गई है। वैसे हम आपको बता दें कि हर्बल कलर आप कई आसान तरीकों से घर पर भी बना सकते हैं। अब आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

* आप जासवंती के फूलों से कलर बना सकते हैं। इसके फूलों को सूखाकर उसका पावडर बना लें और उसकी मात्रा बढ़ाने के लिए आटा मिक्‍स कर लीजिए। आपको बता दें कि सिंदूरिया के बीज लाल रंग के होते हैं, इनसे आप सूखा व गीला लाल रंग बना सकते हैं।

* आप लाल रंग बनाने के लिए सूखे लाल चंदन को गुलाल की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल यह सुर्ख लाल रंग का पावडर होता है, इससे त्‍वचा संबंधी कोई बीमारी नहीं होती है।

* इसके अलावा लाल रंग को बनाने का एक और दूसरा तरीका भी है। दो छोटे चम्मच लाल चन्दन पावडर को पांच लीटर पानी में डालकर उबालें। इसमें बीस लीटर पानी और डालें। अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

* आप बुरांश के फूलों की सहायता से भी लाल रंग बना सकते हैं। 

* आप पलिता, मदार और पांग्री के फूल से रंग बना सकते हैं। इन फूलों को रातभर पानी में भिगो कर रख दें, सुबह तक आपका लाल रंग तैयार हो जाएगा।

* मेहंदी को सूखे पावडर के रूप में हरे रंग की तरह इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

* इसके अलावा हरा रंग बनाने के लिए गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर, महीन पावडर कर बना लें। आपका हरा रंग तैयार है।

* चुकंदर से पिंक कलर बनाया जा सकता है। चुकंदर को किस लें और एक लीटर पानी में भिगों कर रख दें। सुबह तक आपका पिंक कलर तैयार हो जाएगा।

होली के दिन सभी को बनाकर खिलाये दूध पाक, बनाना है बहुत आसान

Video: वृन्दावन में मची होली की धूम, नजारा देखकर खुश हो जाएंगे आप

होली पर गर्भवती महिला भूल से भी ना करें ये दो का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -