पाकिस्तान में भी दिखी होली की मस्ती, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल
पाकिस्तान में भी दिखी होली की मस्ती, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल
Share:

इस्लामाबाद: भारत भर में गुरुवार को धूम धाम से रंगों का त्यौहार होली मनाया गया। किन्तु भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी होली की मस्ती देखने को मिली। पाकिस्तान के लाहौर में हिंदुओं ने हर्षोल्लास से होली का त्योहार मनाया। लाहौर में होली के रंग यहां दिखाई दिए और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पारंपरिक तौर पर नाच-गाकर इस रंगों के त्योहार का उत्सव मनाया गया।

पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्मान्तरण करने की कोशिश

लाहौर से आई होली की तस्वीरों को देखकर यह कहना बेहद कठिन है कि, यह तस्वीर भारत के किसी शहर की नहीं बल्कि पाकिस्तान के किसी शहर की है। महिलाओं ने भी रंग-बिरंगे कपड़ों में रंग-गुलाल के साथ नाचते गाते हुए होली का आनंद लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग लाहौर के एक मंदिर में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। 

इराक में भीषण हादसा, नाव पलटने से 70 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि होली को बुराई पर अच्छाई के विजय के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तानी में रह रहे हिंदुओं ने भी बुराई पर अच्छाई के इस त्योहार को पूरे उत्साह-उमंग से मनाया। पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के साथ ही इस त्योहार में स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। यहाँ के लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

खबरें और भी:-

विराट तोड़ेंगे या नहीं सचिन का विश्व रिकॉर्ड, कैलिस ने दिया इतना चौंकाने वाला जवाब

यहां से हर माह कमाए 62 हजार रु, सीनियर रेजिडेंट के लिए निकली भर्तियां

लंदन में गिरफ्तार हुआ 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज मोदी, जल्द होगी कोर्ट में पेशी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -