2 मार्च से शुरू हो रहा है होलाष्टक, जरूर करें यह 6 काम
2 मार्च से शुरू हो रहा है होलाष्टक, जरूर करें यह 6 काम
Share:

आप सभी को बता दें कि होलाष्टक कल यानी 2 मार्च से शुरू हो रहा है। ऐसे में प्राचीन मान्यता को माने तो इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक माना जाता है। कहते हैं इस नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को समाप्त करने के लिए ही होलिका का निर्माण किया जाता है और विशेषकर गाय के गोबर से निर्मित शुद्ध कंडों से होली का दहन किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगते हैं। वहीं होलाष्टक में इन 6 कार्यों को कर आप समस्त दोषों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं।

1. कहते हैं इस अवधि में मनुष्य को अधिक से अधिक भगवत भजन,जप,तप,स्वाध्याय व वैदिक अनुष्ठान करना चाहिए क्योंकि इससे सभी कष्ट, विघ्न व संतापों का क्षय हो सके।

2. कहा जाता है अगर शरीर में कोई असाध्य रोग हो जिसका उपचार के बाद भी लाभ नहीं हो रहा हो तो रोगी भगवान शिव का पूजन करें। इसी के साथ योग्य वैदिक ब्राह्मण द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान प्रारम्भ करवाएं,बाद में गूगल से हवन करें।

3. कहते हैं लड्डू गोपाल का पूजन कर संतान गोपाल मंत्र का जाप या गोपाल सहस्त्र नाम पाठ करवा कर अंत में शुद्ध घी व मिश्री से हवन करें तो इससे शीघ्र संतान मिलने की संभावना होती है।

4. कहा जाता है इस दौरान लक्ष्मी प्राप्ति व ऋण मुक्ति हेतु श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करवाना चाहिए।

5. कहते हैं इस दौरान कमल गट्टे,साबूदाने की खीर से हवन करना लाभकारी होता है।

6. कहा जाता है विजय प्राप्ति हेतु-आदित्यहृदय स्त्रोत,सुंदरकांड का पाठ या बगलामुखी मंत्र का जाप करवाना चाहिए।

गाय के कंडों से करें होलिका दहन, पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहा जागरूकता अभियान

होली पर किए गए इस एक उपाय से अमीर बन सकते हैं आप

इस मंत्र का उच्चारण कर शरीर पर लगाए होली की भस्म, नहीं होगी कोई बीमारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -