भोपाल: हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर बने MP पुलिस के डीएसपी
भोपाल: हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर बने MP पुलिस के डीएसपी
Share:

भोपाल: 41 सालों बाद टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में इडिंया को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को मध्य प्रदेश सरकार ने DSP बना दिया गया है। जी दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद गृह विभाग ने बीते सोमवार को विवेक सागर प्रसाद की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। आप सभी को बता दें कि विवेक मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। ऐसे में जब से हॉकी टीम मेडल जीतकर भारत वापस लौटी है तब से केवल उन्ही की चर्चा हो रही है। वही उसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक सागर को सम्मानित करते हुए DSP बनाने की घोषणा की थी।

आप सभी को बता दें कि विवेक का शुरूआत से ही रुझान हॉकी की तरफ था लेकिन उनका परिवार नहीं चाहता था वो हॉकी खेलें। जी दरअसल विवेक के पिता उन्हे पढ़ाई कर इंजीनियर बनाना चाहते थे, हालाँकि विवेक नहीं माने। उन्हें तो हॉकी खेलना पसंद था। उसी बीच विवेक चांदौन गांव से इटारसी आकर हॉकी सीखने लगे। केवल यही नहीं बल्कि कई बार तो वह अपने दोस्तों से स्टिक लेकर प्रैक्टिस करते थे। उनकी इस लगन को देखते हुए उनकी मां कमला देवी, बड़े भाई विद्या सागर, बहन पूनम और पूजा ने बहुत सहयोग किया और उसके बाद 13 साल की उम्र में विवेक ने हॉकी एकेडमी जॉइन कर ली।

वहीँ बाद में विवेक के पिता ने भी उनका साथ दिया। आप सभी को बता दें कि विवेक सागर साल 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियंस ट्राफी, यूथ ओलंपिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स और साल 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज, भुवनेश्वर जैसी इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम में शामिल रहे हैं। वहीँ एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर 62 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

मंदिर संपत्ति पर सिर्फ मंदिर के देवता का हक: सुप्रीम कोर्ट

'यूनिवर्सिटी कैंपस में मस्जिद का निर्माण सही नहीं।।', योगी सरकार के एक्शन को हाईकोर्ट की हरी झंडी

ICU में भर्ती है अक्षय कुमार की मां, लंदन से शूटिंग छोड़कर भारत लौटे अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -