हिट एंड रन केस - सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को
हिट एंड रन केस - सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को
Share:

मुंबई: मुंबई के हिट एंड रन केस में सलमान खान को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने याचिका दायर की है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। न्यायमूर्ति जेएस खेहर और न्यायाधीश सी नागप्पन की बेंच द्वारा इस मामले में सुनवाई किए जाने की बात कही जा रही है। दरअसल सलमान खान को मुंबई उच्च न्यायालय से राहत मिल गई थी। इस तरह के आरोप साबित करने में अभियोजन पक्ष की विफलता का कारण बताते हुए न्यायालय ने सलमान को बरी कर दिया था। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जिसकी सुनवाई शुक्रवार से होगी। 

इसके पहले बीते 10 दिसंबर के अपने निर्णय में उच्च न्यायालय ने कहा कि दुर्घटना के समय सलमान गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने शराब पी रखी थी। इस आरोप को अभियोजन पक्ष साबित नहीं कर पाया, न्यायालय ने सलमान खान की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रविंद्र पाटिल की गवाही को अविश्वसनीय कहा। हिट एंड रन केस की यह घटना 28 अक्टूबर 2002 की बताई जा रही है। मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में करीब 5 लोग सड़क किनारे सो रहे थे ऐसे में सलमान खान ने लैंडक्रूज़र वाहन इन लोगों पर चढ़ा दिया था। इस दुर्घटना में 1 की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए थे।

इस मामले में मुंबई की सत्र अदालत ने अभिनेता को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी। सलमान ने बाॅम्बे हाईकोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था बाद में उन्होंने उच्च न्यायालय में अपील की थी। न्यायालय ने जब 10 दिसंबर को मामले की सुनवाई की तो सलमान को आरोप मुक्त कर दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -