गणतंत्र दिवस से पहले जानिए अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज के बारे में यह बातें
गणतंत्र दिवस से पहले जानिए अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज के बारे में यह बातें
Share:

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ऐसे में यह साल 2020 में रविवार को है। वहीं इस बार हम सभी अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है। इस समय देशभर में 26 जनवरी की धूम मच रही है और सभी तैयारी कर रहे हैं। इस दिन सभी अपने घरों में, अपने ऑफिस में, स्कूल में और अन्य जगह पर तिरंगा लहराते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं तिरंगे झंडे में शामिल तीन रंग के बारे में और तिरंगे के बारे में जो आपको जानना ही चाहिए। इन बातों को आप शायद ही जानते होंगे, आइए बताते हैं। 

तिरंगा झंडा - पहले तो आपको बता दें कि किसी भी स्‍वतंत्र राष्‍ट्र का अपना एक ध्‍वज होता है और ध्वज एक स्‍वतंत्र देश होने का संकेत है। ऐसे में भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज के बारे में बात करें तो इसमें तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की प‍ट्टी और ये तीनों समानुपात में हैं। इसी के साथ इस ध्‍वज की चौड़ाई का अनुपात इसकी लंबाई के साथ 2 और 3 का है। वहीं सफेद पट्टी के मध्‍य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है और यह चक्र अशोक की राजधानी के सारनाथ के शेर के स्‍तंभ पर बना हुआ है। आपको बता दें कि इसका व्‍यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है और इसमें 24 तीलियां है। 

आइए जानते हैं ध्‍वज के रंग के बारे में - राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। इस ध्वज के बीच में सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्‍य का प्रतीक मानी जाती है। वहीं निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाने वाली मानी जाती है।

ध्वज में स्थित चक्र - इस ध्वज में स्थित धर्म चक्र को विधि का चक्र कहते हैं जो तीसरी शताब्‍दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है। जी हाँ, कहा जाता है इस चक्र को प्रदर्शित करने का आशय यह है कि जीवन गति‍शील है और रुकने का अर्थ मृत्‍यु है।

राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में कब अपनाया - आप सभी को पता हे होगा कि भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज की अभिकल्‍पना पिंगली वैंकैयानन्‍द ने की थी। इसी के साथ इसके वर्तमान स्‍वरूप में देश की आजादी के कुछ दिन पहले 22 जुलाई 1947 को आयोजित की गई भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। जी हाँ, इसे 15 अगस्‍त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया गया और इसके बाद भारतीय गणतंत्र ने इसे अपना लिया था।

Republic Day: इस वजह से लंदन में उच्चायोग के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर अपने स्कूल या ऑफिस में आप भी दे सकते हैं यह भाषण

आज चार दिवसीय दौरे पर भारत आएँगे ब्राज़ील के राष्ट्रपति, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -