16 नवम्बर को है भाई दूज, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
16 नवम्बर को है भाई दूज, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
Share:

हर साल मनाया जाने वाला दिवाली का त्यौहार इस साल 14 नवम्बर को मनाया जाने वाला है। ऐसे में आप जानते ही होंगे यह त्यौहार 5 दिनों का होता है और इसी लिस्ट में शामिल होता है भाई दूज का पर्व। यह पर्व इस साल 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व को भाई-बहन के प्यार का पर्व माना जाता है। यह पर्व दोनों के अटूट प्रेम को दर्शाता है। आप जानते ही होंगे कि इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उसके बाद उनकी लंबी उम्र और उन्नति की प्रार्थना करती हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस पर्व से जुडी कथा।

कथा- शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव और पत्नी संज्ञा की दो संतानें थीं एक पुत्र यमराज और दूसरी पुत्री यमुना। संज्ञा सूर्य का तेज सहन नहीं कर पा रही थी जिसके कारण अपनी छायामूर्ति का निर्माण किया और अपने पुत्र-पुत्री को सौंपकर वहां से चली गई। छाया को यम और यमुना से किसी प्रकार का लगाव नहीं था, परंतु यम और यमुना दोनों भाई बहनों में बहुत प्रेम था। यमदेव अपनी बहन यमुना से बहुत प्रेम करते थे। लेकिन काम की अधिकता के कारण अपनी बहन से मिलने नहीं जा पाते थे। एक दिन यम अपनी बहन की नाराजगी को दूर करने के लिए उनसे  मिलने उनके घर चले गए।

जब यमुना ने अपने भाई को देखा तो खुशी से प्रफुल्लित हो उठीं। भाव विभोर होकर यमुना ने अपने भाई के लिए व्यंजन बनाए औऱ उनका आदर सत्कार किया। अपने प्रति बहन का प्रेम देखकर यमराज को अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने यमुना को खूब सारी भेंटें दीं। जब चलने का समय हुआ तो बहन से विदा लेते समय यमराज ने बहन यमुना से कहा कि अपनी इच्छा का कोई वरदान मांग लो। तब यमुना ने अपने भाई के इस आग्रह को सुनकर कहा कि,अगर आप मुझे कोई वर देना ही चाहते हैं तो यही वर दीजिए कि आज के दिन हर साल आप मेरे यहां आएंगे और मेरा आतिथ्य स्वीकार करेंगे। कहा जाता है कि इसी वजह से हर साल भाईदूज का पर्व मनाते हैं।

पहले 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाया, फिर चाक़ू लेकर पुलिसकर्मी पर टूट पड़ा युवक

इन 34 सामानों के बिना अधूरा रह जाता है करवा चौथ का पूजन

गुर्जर आंदोलन को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, उपद्रवियों पर रासुका लगाने की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -