स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के जन्म दिवस के साथ जानिए आज का इतिहास
स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के जन्म दिवस के साथ जानिए आज का इतिहास
Share:

आज 22 फ़रवरी के इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. तो आइए अब हम कुछ ऐसी बातों से अवगत होते है.

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची.
1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया.
1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना.
1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा.
1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ.
1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन.
1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया.
1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई.
1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए.
1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की.
1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये.
1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की.
1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए.
1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई.
1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए.


22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1922 - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे.
1732 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म.
1788 - जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म.
1885 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक.
1889 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी.
1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता.
1906 - हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)
1906 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि.
1856 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक.
22 फ़रवरी को हुए निधन
1556 - मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ
1993 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल.
1944 - कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात हैं.
1958 - अबुल कलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री.
1982 - जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि

21 फ़रवरी का इतिहास जानिए कुछ कहता है खास

जानिए 16 फ़रवरी का इतिहास-अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हुआ था हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -