13 अप्रैल का इतिहास: देश-विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं
13 अप्रैल का इतिहास: देश-विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 13 अप्रैल से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

13 अप्रैल से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्मदिवस और निधन...

1699- सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। 
1772- वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए। 
1796- इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया। 
1890- भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म। 
1919- अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए। 
1939- भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ। 
1941- तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किये। 
1944- तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए। 
1960- फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना। 
1970- चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ। 
1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता। 
2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत। 

 

आज का इतिहास: इतिहास में इन घटनाओं का हैं महत्वपूर्ण स्थान

आज का इतिहास: जानिए आज के दिन देश-विदेश में कौन-सी घटनाएं रही खास

10 अप्रैल का इतिहास : ये घटनाएं हैं आज के लिए ख़ास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -