11 जनवरी- - लाल बहादुर शास्त्री को शत -शत नमन के साथ जानिए भारत का इतिहास
11 जनवरी- - लाल बहादुर शास्त्री को शत -शत नमन के साथ जानिए भारत का इतिहास
Share:

इतिहास के पन्नों में वर्णित बहुत सी ऐसी बातें जो हमें हमारे जीवन के लिए कुछ सीख और उपदेश देती है. साथ ही साथ आपने यह भी देखा की जब भी हम किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते है तो अक्सर इतिहास से सम्बंधित बहुत से ऐसे प्रश्न भी पूछें जाते है. तो आइए हम आपको इन्हीं में कुछ -11 जनवरी को घटित-घटनाओं से अवगत कराते है. देश और दुनिया के इतिहास में 11 जनवरी के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं जिनमें ये प्रमुख हैं.

11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ.
1613 - जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी.
1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ.
1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया.
1866 - आस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये.
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया.
1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया.
1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ.
1955 - भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ.
1962 - हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई.
1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त.
1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त.
2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता.
2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की.
2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार.
2005 -
यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित.
रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए.
2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की.
2008 -
कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की.
संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया.

11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ
1973 - राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।
1842 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक.

11 जनवरी को हुए निधन
1966 - लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री
2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी.
1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक

11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय).
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जाते है कुछ इस तरह के प्रश्न

इंटरव्यू में जल्द सफलता चाहते है तो पढ़ें कुछ खास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -