देश और दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की कुछ खास खबरें
देश और दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की कुछ खास खबरें
Share:

देश और दुनिया के इतिहास से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें हमारे जीवन के लिए कुछ सीख और उपदेश देती है. साथ ही साथ आपने यह भी देखा की जब भी हम किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते है तो अक्सर इतिहास से सम्बंधित बहुत से ऐसे प्रश्न भी पूंछें जाते है. तो आइये हम आपको इन्हीं में कुछ- 19 अक्टूबर को घटित -घटनाओं से अवगत कराते है .देश और दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं जिनमें ये प्रमुख हैं.

19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1924 - अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया.
1950 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की.
1970 - भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया.
1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार.
1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये.
2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू.
2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया.

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1870 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी.
1903 - आर. सी. बोराल - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार.
1910 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, खगोल भौतिक शास्त्री
1911 - मजाज़, प्रसिद्ध शायर
1920 - बलबीर सिंह, भारतीय हॉकी खिलाड़ी। वे 1948 से 1956 तक टीम के सदस्य रहे.
1923 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार.
1961 - सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता.
1929 - निर्मला देशपांडे - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता.
1920 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक.

19 अक्टूबर को हुए निधन
1971 - रामअवध द्विवेदी - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक.

इतिहास के पन्नों में वर्णित 18 अक्टूबर की कुछ खास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -