देश-दुनिया के इतिहास में 15 अक्टूबर से जुड़ी वो महत्वपूर्ण बातें
देश-दुनिया के इतिहास में 15 अक्टूबर से जुड़ी वो महत्वपूर्ण बातें
Share:

इतिहास से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें हमारे जीवन के लिए कुछ सीख और उपदेश देती है. साथ ही साथ आपने यह भी देखा की जब भी हम किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते है तो अक्सर इतिहास से सम्बंधित बहुत से ऐसे प्रश्न भी पूंछें जाते है. तो आइये हम आपको इन्हीं में कुछ- 15 अक्टूबर को घटित -घटनाओं से अवगत कराते है .देश और दुनिया के इतिहास में 15 अक्टूबर के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं जिनमें ये प्रमुख हैं.

15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1923 - वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया.
1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान.
1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना.
1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया.
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया.

15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1542 - अकबर - मुग़ल शासक
1931 - अब्दुल कलाम, भारत के 11वें राष्ट्रपति.
1957 - मीरा नायर, भारतीय निर्देशक.
1922 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
1952 - रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री

15 अक्टूबर को हुए निधन
1961 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार
1918 - साईं बाबा.

15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व छड़ी दिवस
विश्व ग्रामीण महिला दिवस
विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -