दिल्ली विधानसभा से लाल किले तक जाने वाली सुरंग का पता चला
दिल्ली विधानसभा से लाल किले तक जाने वाली सुरंग का पता चला
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली पर कई दशकों तक कई राजाओं ने हुकुमत की है। उस जमाने में गुप्त मार्ग का प्रचलन था। अब इसी गुप्त मार्ग का पता चला है। कहा जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के नीचे से लाल किले तक जाने वाली सुरंग का पता चला है। इसका पता 5 मार्च को चला है और इसकी लंबाई करीब 7 किमी है।

विधानसभा में जहां पर सत्र चलता है, ये सुरंग ठीक उसके नीचे है। कहा जा रहा है कि यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने का है। विशेषज्ञों का कहना है कि लाल किले से कैदियों को इसी मार्ग से विधानसभा लाया जाता था। जहां सुनवाई होती थी। इतिहास में इस बात का उल्लेख है कि वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के रूप में इस्तेमाल की जा रही इमारत को स्वाधीनता संग्राम के अंतिम दिनों में अंग्रेजों ने अदालत का रूप दे दिया था।

ये 1926-27 से 1947 तक का दौर था। उस समय दिल्ली विधानसभा की प्रमुख इमारत के पीछे की तरफ फांसी घर बना हुआ था, जहां पर क्रांतिकारियों को फांसी दी जाती थी। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि 1993 में पहली बार जब वो विधायक बने थे, तो विधानसभा कर्मचारियों से उन्हें इस सुरंग के बारे में जानकारी मिली थी।

इसके बाद जब वो हरियाणा पहुंचे, तो वहां उन्हें विधायक करण चौधरी ने इस बारे में बताया। जब वो वापस दिल्ली आए तो इसके लिए जांच बिठाई, जिसने इस सुरंग को खोज निकाला। अब इस स्थान का एएसआई भी दौरा करेगी। एक 20 साल से बंद पड़े कमरे को भी खुलवाया गया है। कहा जा रहा है कि वो किसी जमाने में कैद खाना था। सुरंग पक्के ईंटो से बना है और लकड़ी का भी प्रयोग किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -