2 साल के बच्चे को निगल गया हिप्पो, इस तरह बची मासूम की जान
2 साल के बच्चे को निगल गया हिप्पो, इस तरह बची मासूम की जान
Share:

अफ्रीकी देश युगांडा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां एक हिप्पो 2 साल के बच्चे को निगल गया। जी हाँ, आगे की कहानी सुनकर आपको हैरानी होगी। जी दरअसल यहाँ 5 मिनट तक बच्चे को मुंह में रखने के बाद हिप्पो ने उसे वापस बाहर फेंक दिया। वहीं सबसे अधिक हैरान करने वाली बात तो ये है बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है ये हादसा तब हुआ जब बच्चा झील के किनारे खेल रहा था। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल का पॉल इगा लेक एडवर्ड के किनारे खेल रहा था। तभी अचानक एक हिप्पो पानी से बाहर आया और उसे खा गया। हिप्पो ने खतरनाक तरीके से बच्चे को अपने मुंह में दबाया, जिससे बच्चे को मामूली चोटें आई।

कांग्रेस नेता ने पत्नी के बेडरूम में लगाए CCTV, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

इस घटना के दौरान वहां क्रिसपास बगोन्जा नाम का एक शख्स मौजूद था। जी हाँ और यह सब देखकर वह पहले घबरा गया, लेकिन बाद में वो मदद के लिए आगे बढ़ा। उसके बाद उसने हिप्पो को पत्थर मारना शुरू कर दिया। इसके हिप्पो परेशान हो गया और उसने बच्चे को वापस उगल दिया। इस मामले में युगांडा पुलिस फोर्स के एक अधिकारी ने जानकारी दी और उन्होंने बताया कि ये अपने तरह की पहली घटना है और इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। इसी के साथ अधिकारी ने कहा- ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिप्पो ने एडवर्ड झील के किनारे किसी बच्चे को निगल लिया हो। क्रिसपास बगोन्जा की बहादुरी से ही बच्चे की जान बच सकी है।

आपको बता दें कि इससे पहले 12 सितंबर 2022 को केन्या की राजधानी नैरोबी में हिप्पो ने एक शख्स पर हमला कर दिया था। वह शख्स का कंधा खा गया था। 50 साल के डेविड नजोरोगे अपने घर जा रहे थे तभी हिप्पो ने उन पर हमला कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ डिस्कवर वाइल्डलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी के बाद जमीन पर मौजूद दूसरा सबसे बड़ा जानवर हिप्पो ही है।

जानिए आपके आधार से कितने सिम हो रहे है ऑपरेट

'मेरा दिल ये पुकारे आजा...', पर श्रद्धा आर्या ने दिखाई कातिलाना अदाएं, वायरल हुआ VIDEO

हर किसी के होश उड़ाने के लिए आ रहा है VIVO का नया स्मार्टफोन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -