'बिग बॉस 13' के इस कंटेस्टेंट पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ माँ का निधन
'बिग बॉस 13' के इस कंटेस्टेंट पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ माँ का निधन
Share:

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट रह चुके हिन्दुस्तानी भाऊ इस समय गम में है। जी दरअसल आज ही उनका माँ का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी माँ को खो दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी मां के निधन से वह और उनका पूरा परिवार सदमे में है। अब तक यह नहीं पता चला है कि उनका निधन किस वजह से हुआ है। वैसे बात करें हिन्दुस्तानी भाऊ के बारे में तो वह अपनी विवादित भाषा और बयानों के कारण चर्चाओं में रहे थे।

वैसे हिन्दुस्तानी भाऊ ने अपनी माँ के बारे में बीते दिनों ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने अपने फैंस को कहा था कि वह उनकी मां के लिए दुआ करें। उस दौरान उन्होंने ट्विटर पर मां के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो उनका माथा चूमते हुए नज़र आ रहे थे। उस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘प्लीज़ दुआ करिए मेरी मां के लिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं’।

उस दौरान फोटो को देखकर लग रहा था कि उनकी माँ अस्पताल में एडमिट हैं। वैसे विकास का ये ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड तो नहीं है, लेकिन उनके सारे वीडियोज़ इसी अकाउंट पर शेयर किए जाते हैं। वहीँ खबरें यह भी हैं कि कुछ विवादित वीडियोज़ की वजह से उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया गया है। हिन्दुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक फेमस यूट्बर हैं और बिग बॉस के पिछले सीज़न यानी बिग बॉस 13 में भी उन्होंने अपने जलवे बिखेरे थे। वैसे हिन्दुस्तानी भाऊ ज्यादा दिन तक घर का हिस्सा नहीं रहे थे लेकिन जितने भी दिन वह घर में थे लोगों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया था।

बिजली के खम्बे से टकराकर पलटी तेज रफ़्तार बस, 8 जवान घायल

ग्लैंड फार्मा को आईपीओ जारी करने के लिए सेबी की मिली मंजूरी

स्टार वार्स फिटकिरी ऑस्कर इसहाक वार्ता में मार्वल सिनेमाई यूनिवर्स में हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -