वेबसाईट पर फर्जी भर्ती के नाम पर ठगे 26.47 लाख
वेबसाईट पर फर्जी भर्ती के नाम पर ठगे 26.47 लाख
Share:

फरीदाबाद : हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड की फर्जी वेबसाईट तैयार उसमें नौकरियों की भर्तियां निकालना और लोगों से 26.47 लाख रूपए ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पता लगाया है। दरअसल इस गिरोह के दो और ठगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा था।

जिसके बाद दो और आरोपी पकड़े गए। तीनों की ही निशानदेही पर पुलिस ने 1512 फार्म और 16.128 लाख रूपए का डिमांड ड्राफ्ट बरामद कर दिया। दरअसल 10.342 लाख रूपए के 985 फार्म डाकघर के माध्यम से बैंकों को भिजवा दिए गए।

पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाईंड विजय कुमार निवासी सेक्टर 18 फरीदाबाद के ही साथ रवि टंडन निवासी संजय नगर गाजियाबाद और फर्जी वेससाईट बनाने वाले रवि कुमार को जेल भेज दिया। दरअसल मास्टर माईंड विजय संपत्ती का कारोबार करता था। अब इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -