बिहार चुनाव को लेकर हिंदुस्तान ने लांच की वेबसाईट
बिहार चुनाव को लेकर हिंदुस्तान ने लांच की वेबसाईट
Share:

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की बयार चल रही है। करीब 3 माह बाद बिहार में अगले मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही कई दिग्गज राजनेताओं के भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव के नतीजे से यह पता लग सकेगा कि आखिर कब तक बिहार में लालू राज रहेगा और राम राज्य के लिए भाजपा का प्रयास बिहार में किस तरह का रहा। देशभर की नज़रें इस आगामी चुनाव पर टिकी हुई हैं। मामले में हिंदुस्तान ने अपनी एक विशेष वेबसाईट लांच की है। जिसमें बिहार चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इस वेबसाईट को लेकर हाल ही में हिंदुस्तान के वरिष्ठ संपादक तीरविजय सिंह ने दिया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद समेत राजनीतिक जगत और अन्य क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियां मौजूद थीं।

मामले में कहा गया कि बिहार चुनाव पर इस वेबसाईट द्वारा स्पेशल कवरेज दिया जाएगा। इस अभियान से हिंदुस्तान को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है इसे हिंदुस्तान समूह का एक अच्छा और नया प्रयास माना जा रहा है। मामले में कहा गया है कि हिंदुस्तान ने अपनी विशेष वेबसाईट को लांच किया है। इसके भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आऐंगे। इस वेबसाईट पर दिए गए विश्लेषण को लालू प्रसाद यादव ने बहुत बारीकी से देखा और अपनी बात भी कही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -