नास्तिक से 'आस्तिक' हो रहा ऑस्ट्रेलिया, हिन्दुओं और मुस्लिमों की तादाद में इजाफा
नास्तिक से 'आस्तिक' हो रहा ऑस्ट्रेलिया, हिन्दुओं और मुस्लिमों की तादाद में इजाफा
Share:

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की आबादी में हिंदुओं और मुस्लिमों की हिस्सेदारी में बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। नई जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, देश में ईसाइयों की आबादी 50 प्रतिशत से भी कम रह गई है। इसके साथ ही किसी भी धर्म को न मानने वाले यानी नास्तिकों की तादाद 39 फीसदी हो गई है और बीते 5 वर्षों में इसमें 9 फीसद की वृद्धि हुई है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में हर 5 वर्षों में जनगणना कराई जाती है, जिसके आंकड़ों ने कई नई जानकारियां सामने रखी हैं। आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की आबादी ढाई करोड़ से अधिक हो चुकी है। अब देश की जनसँख्या दो करोड़ 55 लाख हो गई है, जो 2016 में दो करोड़ 34 लाख थी। इस प्रकार देश की आबादी बीते 5 वर्षों में 21 लाख बढ़ गई है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में पहली दफा ऐसा हुआ है कि देश में ख़ुद को ईसाई बताने वालों की तादाद 50 फ़ीसदी से कम हो गई है। 

अब ऑस्ट्रेलिया में महज 44 फ़ीसदी ईसाई रह गए हैं। वहीं 50 वर्ष पूर्व यह आंकड़ा 90 फीसदी था। इसके बाद भी देश में ईसाई धर्म को मानने वालों की तादाद अब भी सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर 39 फीसदी लोग वो हैं, जो किसी भी धर्म में यकीन नहीं रखते। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया विश्व के उन देशों में शामिल है, जहां नास्तिकों का प्रतिशत कुल आबादी में इतना अधिक है। 

ऑस्ट्रेलिया में मूसलाधार बारिश के चलते संकट में पड़ी 32000 लोगों की जिंदगी

अमेरिका की फ्रीडम डे परेड में हुई अंधाधुन फायरिंग, कई लोग हुए शिकार

भारत के 10 राज्यों में मिला नया कोरोना वैरिएंट, इजरायल के वैज्ञानिक ने चेताया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -