वेबसाईट पर गोडसे को बनाया हीरो, RSS ने बताया गलत कदम
वेबसाईट पर गोडसे को बनाया हीरो, RSS ने बताया गलत कदम
Share:

नई दिल्ली : अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की बरसी पर हिंदू महासभा ने एक वेबसाईट लाॅंच की है। इस वेबसाईट में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा कहा गया कि वेबसाईट के माध्यम से असली हीरो को श्रद्धांजलि दी गई है। इसके माध्यम से गोडसे के कार्य को लेकर जानकारी प्रदान की गई है। वेबसाईट को लाईव कर दिया गया। बता दे कि 15 नवंबर 1949 को गांधी की हत्या का दोषी पाए जाने पर गोडसे को फांसी दी गई थी।

इस वेबसाईट का संचालन 6 लोगों के दल ने किया है। वेबसाईट के कवर पेज या जिसे होम पेज पर गोडसे का बयान भी शामिल किया गया है। इसमें एक आॅडियो फाॅर्मेट को भी शामिल किया गया है। जिसमें गोडसे की आवाज़ सुनाई देती है। आखिर उन्होंने गांधी की हत्या क्यों की थी यह भी इस साउंड में सुनाई देता है। हिंदूमहासभा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कहा कि भारत में 100 स्थानों पर गोडसे का शहीदी दिवस हिंदू महासभा द्वारा मनाया गया है।

हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक एमजी वैद्य ने इस तरह के कार्य को गलत बताया और उन्होंने कहा कि गोडसे को इस तरह महिमा मंडित किया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि वैचारिक असमानता की लड़ाई के लिए किसी तरह के रक्तपात की आवश्यकता नहीं है। गांधी ने अपने जीवनकाल में आजादी के लिए बहुत जागृति लाई। 

मगर उनकी सभी नीतियों को माना जाए यह सही नहीं है। उन्होंने यह भी माना कि गोडसे का बखान करने से धर्म का नाम खराब होगा। महात्मा गांधी के सिद्धांत और दर्शन में भाजपा विश्वास करती है यह बात भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही उन्होंने यह भी कहा कि गोडसे को भाजपा भी गांधी का हत्यारा मानती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -