धर्मांतरण के दबाव के कारण हिन्दू लड़की ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस
धर्मांतरण के दबाव के कारण हिन्दू लड़की ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक लव जिहाद की घटना सामने आई है। यहां खलारी थाना इलाके में हिंदू लड़की ने शादी के पश्चात् धर्म परिवर्तन के दबाव में खुदखुशी कर ली। दरअसल, 2 वर्ष पहले मुस्लिम शख्स ने अपना धर्म छुपाकर उससे शादी की थी। पुलिस ने अपराधी को जेजे बोर्ड भेजकर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है।

प्राप्त खबर के अनुसार, रात लगभग साढ़े 9 बजे नाबालिग लड़की पूजा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। इस के चलते पूजा का कथित प्रेमी गोलू अंसारी एवं उसके माता-पिता घर में ही मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने पूजा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा, तो उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा एवं चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर अपराधी गोलू अंसारी को हिरासत में लिया। वहीं, अगले दिन बृहस्पतिवार को नाबालिग लड़की के पिता सोनू राम ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया तथा गोलू अंसारी को अपनी बेटी की खुदखुशी का जिम्मेदार बताया। 

मृतक लड़की के पिता सोनू राम ने बताया कि गोलू 31 मई को रात लगभग 9 बजे उनके घर पूजा से बातचीत करने आया था। इसी के चलते पूजा ने बताया कि यही वो लड़का है, जिससे 2 वर्ष पहले उसने पहाड़ी मंदिर ने शादी की थी। लड़की के पिता ने बताया कि गोलू अंसारी ने 2 वर्ष पहले अपना धर्म छुपाकर पूजा से शादी की थी। वह अक्सर पूजा को फोन करके मिलने बुलाता था तथा उससे शारारीक संबंध भी बनाता था। वह बीते कुछ दिन से पूजा के ऊपर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। इसकी वजह से पूजा परेशान रहती थी और इसी वजह से रात लगभग साढे़ 9 बजे पूजा ने फांसी लगा ली।

पिता ने बताया, पूजा 17 वर्ष की है तथा गोलू 22 वर्ष का है। उनका एक वर्षीय बच्चा भी है। हालांकि, गोलू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया। उसने कहा कि वह 4 माह पहले ही पूजा से मिला है तथा पूजा पहले से ही शादीशुदा थी। वह बच्चा भी उसका नहीं है। विहिप सहित बजरंग दल के नेता विनोद विश्वकर्मा ने कहा यह लव जिहाद का मामला है। इस पूरी घटना की निष्पक्ष तहकीकात होना चाहिए। खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि गोलू अंसारी के स्कूल सर्टिफिकेट एवं आधार कार्ड के मुताबिक, वह नाबालिग है। इस वजह से उसको जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया है तथा वहां से उसे बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। वहीं, पीड़िता के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके मेडिकल के आधार पर उसकी आयु का पता लगाया जाएगा। मामले की तहकीकात जारी है।

MP में घटी चोरी की अनोखी वारदात, नमक की बोरियां लेकर फरार हुए लग्जरी कार से आए चोर

ओडिशा ट्रेन हादसा: आखिर एक ही पटरी पर कैसे आ गई दो ट्रेन ? मानवीय गलती या तकनीकी खराबी

ST-SC एक्ट में FIR दर्ज होने पर पुजारी ने की थी आत्महत्या, अब टीआई हुआ सस्पेंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -