जानिए हिंदी से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य
जानिए हिंदी से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य
Share:

हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें प्रेम तथा सदभावना का मिलन है। ऐसा मिलन किसी और भाषा में नहीं है। कहा जाता है कि हिंदी को भारत में आर्य तथा पारसी लाए थे। हिंदी के ज्यादातर शब्द संस्कृत, अरबी तथा फारसी भाषा से लिए गए हैं। ये अलग बात है कि ​अंग्रेजी के ज्यादातर शब्द हिंदी से लिए गए हैं। हिंदी में अवधी, ब्रज आदि स्थानीय भाषाओं का भी मिश्रण है। यही कारण है कि हिंदी का ताल्लुक भाषा के तौर पर भी जाना जाता है। हिंदी पर रिसर्च करने वाले ललित सारास्वत बताते हैं कि हिंदी (खड़ी बोली) की प्रथम कविता भारत के लोकप्रिय कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।

हिंदी से जुड़े दस रोचक तथ्य:-

1- 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक वोट से यह फैसला लिया कि ‘हिंदी’ ही भारत की राजभाषा होगी।

2- हिंदी भाषा के इतिहास पर पूर्व में साहित्य की रचना एक भारतीय ने नहीं बल्कि फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी।

3- हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में 1950 में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत राष्ट्रभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है।

4- हिंदी (खड़ी बोली) की प्रथम कविता लोकप्रिय कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।

5- हिंदी के बारे में एक रोचक तथ्‍य यह भी है कि हिंदी मूलत: फारसी भाषा का शब्‍द है।

6- हिंदी तथा दूसरी भाषाओं पर प्रथम विस्तृत सर्वेक्षण एक अंग्रेज सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने किया था।

7- अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी की देवनागरी लिपि में उससे दुगुने 52 वर्ण हैं।

8- हिंदी भाषा पर प्रथम शोध कार्य ‘द थिओलॉजी ऑफ तुलसीदास’को लंदन विश्वविद्यालय में प्रथम बार एक अंग्रेज विद्वान जेआर कारपेंटर ने पेश किया था।

9- 1977 में तत्‍कालीन विदेश मंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने प्रथम बार संयुक्‍त राष्‍ट्र की आम सभा को हिंदी में संबोधित किया।

10- संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय समेत तमाम देशों के तकरीबन 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन-अध्यापन जारी है।

अगले 4 दिनों तक इस राज्य में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

कोरोना महामारी के बीच पैदा हुआ नया खतरा, बंगाल के 130 बच्चे हुए शिकार

यूजर ने अनिल-सोनम को बताया 'बेशर्म', एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि हर तरफ हो रहे चर्चे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -