कैसे हुई माइनस डिग्री में 'बारिश बन जाना' की शूटिंग, हिना खान ने शेयर किया वीडियो
कैसे हुई माइनस डिग्री में 'बारिश बन जाना' की शूटिंग, हिना खान ने शेयर किया वीडियो
Share:

हिना खान एक बेहतरीन अदाकरा है इस बात में कोई शक नहीं है। वैसे हिना ने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है और आज वह कोमोलिका से लेकर नागिन तक के नाम से मशहूर हैं। जल्द ही हिना का नया गाना आने वाला है। वैसे पहले हम आपको यह बता दें कि बीते दिनों ही हिना का गाना ‘पत्थर वरगी' रिलीज हुआ था, जो कि फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया था। ऐसे में अब जल्द ही हिना अपना नया गाना लाने वाली हैं जिसका नाम 'बारिश बन जाना' है। जल्द ही हिना इस एल्बम में टीवी एक्टर शाहीर शेख के साथ दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इस गाने की शूटिंग कश्मीर में हुई है, ऐसे में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने माइनस डिग्री में गाने को शूट किया। आप देख सकते हैं हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'आइस कोल्ड बारिश और माइनस टेम्परेचर में इस तरह से हमें प्रताड़ित किया गया था। और इस महिला ने कितनी खूबसूरती से इसे ‘बारिश बन जाना' नाम दे दिया। यह देखने में काफी रिलैक्सिंग और रोमांटिक लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत है।'

इस वीडियो में आप देख सकते हैं हिना खान माइनस टेम्परेचर में ठंड के मारे कांपते हुए देखी जा सकती हैं। वहीं इस वीडियो में उनके साथ शाहीर शेख भी नजर आ रहे हैं। अब तक हिना के इस वीडियो को 25 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप सभी को यह तो पता ही होगा कि बीते दिनों ही अदाकारा ने अपने पिता को खोया है। जी दरअसल बीते दिनों उनके पिता का निधन हो गया थे और पिता के निधन के बाद हिना काफी टूट गई थीं। लेकिन अब हिना धीरे-धीरे अपने काम के लिए वापस आ रहीं हैं।

अनुपमां: वनराज-काव्या की शादी से दुखी हुए फैंस, बोले- अनुराज वाला दिल टूट गया।।।

सर्जरी के बाद बदला अनुराग कश्यप का लुक, नया अवतार देखकर चौंके फैंस

स मशहूर फोटोग्राफर पर मॉडल ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज करवाई 8 लोगों के खिलाफ FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -