उमराह करने पहुंचीं हिना खान, लोगों ने कर दिया ट्रोल
उमराह करने पहुंचीं हिना खान, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री हिना खान रमजान से पहले उमराह करने पहुंचीं। यह पहली बार है जब वह उमराह करने मक्का गई हैं। उनके साथ उनका परिवार भी था। हिना ने कई फोटोज अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा कीं। उन्होंने पारंपरिक कपड़े पहने हैं। हिना ने सफेद रंग का सलवार सूट और सिर पर हिजाब पहना है। मंगलवार को हिना ने फोटोज के माध्यम से अपने सऊदी टूर की झलक दिखाई है। इस अवसर पर हिना के साथ उनकी मां और भाई भी थे। एक तस्वीर में तीनों लोग साथ में पोज दे रहे हैं।

हिना खान ने जब फोटोज शेयर कीं तो कुछ प्रशंसकों ने तो उनकी प्रशंसा की मगर ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। कई लोगों ने लिखा कि उन्होंने अभी उमराह कर लिया मगर इसके बाद जरूरी है कि वह इसे अमल भी करें। एक शख्स ने कहा, उमराह करना ट्रेंड हो गया है तथा अगले दिन फिर नंगे घूमो। एक शख्स ने लिखा, उमराह के बाद ये सब छोड़ दो तो बेहतर है। एक अन्य ने बोला, इस्लाम कबूल कर लेना दिल से, सना खान जैसा बन जाना। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

वही इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफेद सलवार सूट के साथ फोटोज करते हुए बोला था कि यह उनका पहला उमराह है एवं वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए शुक्रगुजार हैं। हिना खान की आगामी फिल्म कंट्री ऑफ द ब्लाइंड हैं। इसमें उनके साथ शोएब निकाश शाह, अहमर हैदर, अनुष्का सेन, नमिता लाल एवं जीतेंद्र लाल हैं। फिल्म का अभी पोस्ट प्रोडेक्शन का काम चल रहा है।

आखिर कैसे टीवी शो में काम करने वाली तुलसी ने रखा राजनीति में कदम

जल्द ही हर्षद अरोड़ा के साथ दिखाई दे सकती है प्रियंका

चप्पल के कारण ट्रोल हुई अंजलि अरोड़ा, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -