बॉयफ्रेंड संग हिना खान ने खेली जमकर होली, वायरल हुई ये बेहतरीन तस्वीरें
बॉयफ्रेंड संग हिना खान ने खेली जमकर होली, वायरल हुई ये बेहतरीन तस्वीरें
Share:

देश भर में कल होली का पर्व मनाया जा रहा है, ऐसे में आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत के स्टार्स तक सभी रंगों में सराबोर दिखाई दिए हैं। हर ओर अबीर-गुलाल उड़ता दिखा दे रहा है। बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न जगत के स्टार्स भी होली की मस्ती में रंग चुके हैं। टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने भी होली सेलिब्रेशन की फोटोज साझा की हैं, जिसमें वह बॉयफ्रेंड रॉकी संग खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों होली सेलिब्रेशन को खूब एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

वही अपने इंस्टाग्राम से हिना खान ने कई फोटोज साझा की हैं। जिसमें वह पूरी तरह से होली के रंगों में रंगी दिखाई दे रही हैं। हिना खान ने होली सेलिब्रेशन के लिए सफ़ेद रंग का फ्रॉक सूट चुना है। रंग बिरंगे गुलाल में सराबोर हिना के चेहरे से एक अलग ही खुशी नजर आ रही है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग खूब मस्ती कर रही हैं। जहां कुछ फोटोज में हिना खान उनके साथ मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही हैं तो वहीं कुछ फोटोज में उन्होंने रॉकी को गोद में उठा लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

हिना खान और रॉकी जायसवाल बहुत लंबे वक़्त से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। वर्ष 2020 में भी हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ होली सेलिब्रेट की थी तथा रोमांटिक स्टाइल में कई फोटोज साझा की थीं। इन फोटोज के माध्यम से हिना खान ने प्रशंसकों को होली त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की फोटोज के साथ एक वीडियो भी साझा की है तथा कैप्शन देते हुए लिखा, 'आज मूड है भयंकर...रंग उड़ने दो! हैप्पी होली'। प्रशंसक भी उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं तथा उन्हें होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

होली पर 'अनुपमा' ने मचाया जमकर हुड़दंग, पति और अनुज संग कुछ इस अवतार में आई नजर

रंग में भंग डालेगा वनराज, बड़े हादसे का शिकार होगा अनुज, अनुपमा का होगा बुरा हाल

होली पर उर्फी ने पहनी अतरंगी ड्रेस, देखकर बोले लोग- 'सलवार सूट में भी डिज़ाइन डाल दी...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -