अपनी को-एक्ट्रेस के निधन से दुखी हैं हिना खान, कहा - 'लड़की सोना थीं...'
अपनी को-एक्ट्रेस के निधन से दुखी हैं हिना खान, कहा - 'लड़की सोना थीं...'
Share:

टीवी के बहुत ही पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अब इस दुनिय में नहीं हैं। बीते कल ही उनका निधन हो चुका है। आप सभी जानते ही होंगे दिव्या के निधन से टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और अब तक कई सेलेब्स दुःख जताया है। अब इसी क्रम में हिना खान भी शामिल हुईं हैं जो दिव्या के साथ काम चुकी हैं। जी दरअसल आज उन्होंने भी एक्ट्रेस को लेकर पोस्ट लिखा है। आप देख सकते हैं अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना ने दिव्या के एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, 'दिव्या ने अपने कैप्शन में कहा था। यह लड़की सोना थीं, खुलकर जिंदगी जीती थीं। बहुत ही खूबसूरत इंसान थीं और इनकी आंखों में चमक दिखती थी। तुम्हारी बहुत याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।'

दिव्या और हिना ने काफी समय तक शो में साथ में काम किया था। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी और दोनों को अक्सर सेट पर मस्ती करते हुए देखा गया था। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिव्या वेंटिलेटर पर थीं और उनकी हालत काफी गंभीर थी। बीते दिनों ही दिव्या की तबीयत को लेकर उनकी मां ने कहा था, 'दिव्या को पिछले 6 दिनों से बहुत तेज बुखार था। उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं दिल्ली से आई हूं। मैंने फिर दिव्या का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जो काफी गिरा हुआ था। वह अभी वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत अभी नाजुक है।'

इसके अलावा दिव्या की मां ने यह भी कहा था कि 'दिव्या का पति उसे छोड़कर चला गया और उसने दिव्या की हालत के बारे में जानने की कोशिश भी नहीं की।' वैसे दिव्या के पति के बारे में बात करें तो उन्होंने बीते साल ही अपने ब्वॉयफ्रेंड गगन से शादी की थी और कुछ दिन बाद ही उनकी पहली शादी की सालगिरह थी।

पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे ने किया चौंकाने वाला काम

अब इस राज्य में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

सुशांत को याद कर बोली बहन- 'मायानगरी का स्वार्थ और घमंड'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -