घर पर रहकर हिना खान ने दिखाया अपना स्केचिंग का हुनर
घर पर रहकर हिना खान ने दिखाया अपना स्केचिंग का हुनर
Share:

टीवी की जानी मानी अदाकारा हिना खान घर में इन दिनों घर के कामों को मन लगा कर पूरा कर रही हैं। इसके साथ ही टीवी की ये हसीना अपने बचपन को जीने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की हिना खान कभी पेंटिग कर रही हैं तो कभी कार्टून देखकर टाइम पास कर रही हैं। वहीं स्केचिंग करते हुए हिना खान काफी खुश नजर आई। ऐसा लगता है कि, वह काफी समय बाद कलर और पेपर लेकर पेटिंग करने बैठी हैं। 

इसके अलावा काम में व्यस्त होने की वजह से हिना खान अपने मन अनुसार  काम नहीं कर पाती हैं। वहीं ऐसे में अब जब उनको मौका मिला है तो उनकी खुशी तो जैसे देखते ही बन रही है। इसके साथ ही हिना खान को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि, वह एक शानदार आर्टिस्ट हैं। तभी तो वह तस्वीर में जान डालने में जुटी हुई हैं। वहीं पेटिंग करते करते हिना खान कार्टून भी देख रही थीं। इसके साथ ही इस बात का सबूत उनके टीवी की ये तस्वीर है जिसमें डॉनल डक साफ दिख रहा है। वहीं इस दौरान हिना खान नो मेकअप लुक में नजर आई। वैसे हिना खान का ये अंदाज भी फैंस को खुब लुभा रहा है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की बीती रात हिना खान शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है का गाना गाती नजर आई।वहीं  हिना की आवाज में गाना और भी सुरीला लग रहा था।इसके अलावा  गाना गाते गाते हिना खान को जोर से रोना भी आ गया। ऐसा लगता है अब घर में हिना खान का मन नहीं लग रहा है। अदाकारा हिना खान की इन शरारतों को देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। तभी तो हिना खान को इन तस्वीरों के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by HK (@realhinakhan) on

कोरोना वायरस के कारण बिगबॉस के दोबारा प्रसारण पर बोले लोग

जानिये रेडमी का 98-इंच वाला Smart TV Max के फीचर्स

मॉनी रॉय ने किये घर बैठे यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -