हिना खान ने चलाया ऐसा जादू कि हवा में लटकता दिखा सेब
हिना खान ने चलाया ऐसा जादू कि हवा में लटकता दिखा सेब
Share:

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान आए दिन अपनी अदाओं से लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी तस्वीरों से लेकर उनके वीडियो तक सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं और इन सभी को खूब पसंद किया जाता है। हिना अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। आए दिन हिना खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जो फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब हिना ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह एक जादू दिखाती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं हिना खान ने एक बेहद ही खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

जी दरअसल इस वीडियो में वह एक सेब को हाथ में पकड़े खड़ी हुई दिखाई दे रही है, हालाँकि इसमें हैरानी की बात यह है कि जब वह सेब को हाथ से छोड़ देती है तब भी वह सेब हवा में लटका हुआ नजर आता है। इसके चलते शुरुआत में ऐसा लगता है कि उन्होंने कोई जादू दिखाया है। लेकिन ऐसा नहीं है, वह असल में सेब के अंदर फोर्क लगाकर उसे मुंह से पकड़े हुए रहती है। इसी के चलते सेब हवा में लटका नजर आता है। वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा है, "क्योंकि मेरे पास कुछ करने को नहीं था, तो सोचा रील ही बना लेते हैं।।"।

अब अगर बात करे हिना के करियर की तो उन्होंने मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद हिना मशहूर हो गईं और उन्होंने कई शोज , कई म्यूजिक वीडियोस में काम कर लोगों का दिल जीत लिया। हिना बिग बॉस जैसे शो में भी नजर आ चुकीं हैं। इसी के साथ वह, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं।

उइगर मुस्लिमों के अंग बेचकर सालाना 7500 करोड़ कमा रहा चीन, पूरे मुस्लिम जगत में चुप्पी क्यों ?

कांग्रेस ने अपने पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी, अपनों में ही घिरीं सोनिया गांधी

यूपी चुनाव: मायावती को बड़ा झटका, 'हाथी' छोड़कर 'साइकिल' पर सवार हुए 6 बसपा विधायक

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -