गौहर के पिता के लिए हिना खान ने पढ़ी नमाज
गौहर के पिता के लिए हिना खान ने पढ़ी नमाज
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का बीते कल निधन हो गया है। जी दरअसल वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। अब बीते कल उनके निधन से कई लोग सदमे में थे। इसी लिस्ट में शामिल रहीं टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस हिना खान। उन्होंने गौहर खान के पिता के लिए नमाज पढ़ी। आप देख सकते हैं हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है और इसमें उन्होंने गौहर खान को टैग किया। अपनी पोस्ट में हिना ने लिखा है, "आज आपके पिता के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उनकी आत्म को शांति मिले।"

वहीँ गौहर ने भी इस पोस्ट को री-शेयर किया है। इसी के साथ गौहर ने हिना खान को शुक्रिया कहा है। आप सभी को पता ही होगा बिग बॉस सीजन 14 के सेट पर हिना और गौहर एक साथ दिखे थे। इस दौरान शो में दोनों बतौर सीनियर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। वैसे गौहर खान के बारे में बात करें तो उन्होंने बीते समय में जैद दरबार से शादी की थी।

जी दरअसल जैद और गौहर की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है और दोनों आए दिन अपने डांस के वीडियो शेयर करते रहते हैं। वैसे बीते कल गौहर की दोस्त प्रीति ने उनके पिता के निधन की जानकारी दी थी। प्रीति ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे गौहर के पापा। वो सम्मान से जिए और हमेशा उसी सम्मान से याद किए जाएंगे। भगवान परिवार को इस दुख को सह लेने की शक्ति दें।" इसी के साथ, गौहर खान ने भी उनके निधन के बाद पिता की एक तस्वीर शेयर की और बहुत ही इमोशनल बात लिखी थी।

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने फैंस को सौपी जिम्मेदारी, कहा- जो आप सुझाएंगे वही होगा Baby का नाम

हैवी लहंगा पहनकर हिना खान ने मचाया धमाल

ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल का रहा ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -