इंडियन आइडल के सेट पर पत्नी संग हिमेश ने किया डांस
इंडियन आइडल के सेट पर पत्नी संग हिमेश ने किया डांस
Share:

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया को आप सभी इन दिनों टीवी शो इंडियन आइडल में देख रहे होंगे। इस शो में वह जज के रूप में दिखाई देते हैं। हिमेश ने यहाँ भी अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में उनकी पत्नी सोनिया कपूर उनके साथ डांस करते नजर आईं हैं। जी दरअसल इंडियन आइडल के सेट पर शादी स्पेशल एपिसोड में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने एंट्री की। इस दौरान उन्होंने इंडियन आइडल के सेट पर सलमान खान के गाने प्रेम रत्न धन पायो सॉन्ग पर धमाकेदार डांस भी किया। आप देख सकते हैं इस समय दोनो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

इस वीडियो में हिमेश और सोनिया का डांस देखकर सभी हैरान है। वैसे सेट से कुछ फोटोज भी सामने आए हैं जिन्हे देखने वाले हैरान रह गए हैं। वैसे आप खुद देख सकते हैं हिमेश रेशमिया ने इंडियन आइडल में आईं पत्नी सोनिया कपूर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो में सोनिया कपूर येलो लहंगे में धमाकेदार नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति हिमेश रेशमिया ग्रीन आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।

आप जानते ही होंगे इंडियन आइडल के सेट पर शादी स्पेशल एपिसोड में नेहा कक्कड़ के साथ रोहनप्रीत सिंह और आदित्य नारायण व श्वेता अग्रवाल भी नजर आए। वैसे अगर बात करें सोनिया कपूर के करियर के बारे में तो उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से खूब नाम कमाया है। आप सभी ने उन्हें कई बेहतरीन शोज में देखा होगा। वहीं वह 'तेरा सुरूर' और 'फरेब' जैसी फिल्मों में भी धमाल मचा चुकीं हैं।

बीजेपी ED का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र सरकार को नहीं गिरा सकती : शिवसेना

शरद पवार बोले- 'महाराष्ट्र सरकार को गिराने के प्रयासों में BJP को सफलता नहीं मिलेगी'

नागालैंड: सुरक्षा बलों ने पकड़ा आतंकवादी संगठन का एक संदिग्ध कैडर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -