Birthday Special : 'म्यूजिकल हिट मशीन' के नाम से जाने जाते हैं हिमेश रेशमियां
Birthday Special : 'म्यूजिकल हिट मशीन' के नाम से जाने जाते हैं हिमेश रेशमियां
Share:

'आशिक बनाया आपने' से लेकर 'तेरा सुरूर' तक गाने वाले मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया का आज जन्मदिन है। जो अब बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार बन चुके है। हिमेश बॉलीवुड के अच्छे गायक और एक बहुत अच्छे अभिनेता भी है। हिमेश रेशमिया के कई नाम है जैसे उन्हें हर, हिमेश, हिमेश भाई, म्यूजिकल हिट मशीन भी कहा जाता है। आखिर इन्होंने के हिट म्यूजिक जो दिए हैं।

तो इस म्यूजिकल हिट मशीन का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजरात में हुआ और आज ये हो 43 साल पूरे कर चुके हैं। उनके पिता का नाम विपिन रेशमियां है और उनकी माँ का नाम मधु रेशमियां है। इनके बड़े भाई की एक एक्सीडेंट में मौत हो गयी। उसी दौरान पिता की इच्छा के चलते उन्होंने म्यूजिक को अपना करियर बना लिया। इनके हिट गानों से लगता है इनका जन्म म्यूजिक के लिए ही हुआ है।

हिमेश भाई ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में ही कर दीे थी। सबसे पहले उन्होंने दूरदर्शन अहमदाबाद में काम किया था। हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फ़िल्म से की थी। उसके बाद उन्होंने कई एल्बम के लिए गाने गाए जो हिट भी रहे। हिमेश की शादी कोमल रेशमिया से हुई जिनसे उनका एक बेटा भी है स्वयं रेशमियां।

सलमान खान की फ़िल्म को संगीत देने वाले हिमेश के गीत सुपरहिट होने लगे। इन्हें अपने संगीत के लिए अवार्ड भी मिल चुके है। एक निर्देशक होने के नाते उन्होंने अपनी किस्मत फ़िल्म 'आशिक बनाया आपने' से आजमाई थी। फिल्मों के साथ ही इन्होने हिट पर हिट गाने दिए। अपने इन हिट गानों के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेअर का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी हासिल हुआ है।

फिल्म 'तेरे नाम' के बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड भी जीत चुके हैं। हिमेश आज एक अपने अलग मुकाम पर आ पहुंचे हैं जहाँ उनका लक उनके साथ है। हिमेश की शादी को 22 साल होने के बाद, पत्नी कोमल से तलाक हो गया। सिंगिंग में अपना लक आजमाने के बाद उनका लक अपनी शादी में नहीं चल पाया।

हिमेश म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर, एक एक्टर होने के साथ साथ अब वो टीवी के सिंगिंग शो को भी जज कर रहे हैं। अपने नए म्यूजिक वीडियो में भी हिमेश ने इउलिआ वंतूर के साथ 'हर रात दिन' में भी म्यूजिक दिया। हिमेश रेशमियां ने 'आप का सुरुर द रियल लव सटोरी', 'क़र्ज़', 'क‌‍‌‌जरारे', 'रेडियो', 'दमादम', 'द एक्स्पोस', 'खिलाडी 786', तेरा सुरूर फिल्मों में मुख्य भूमिका के साथ साथ म्यूजिक भी दिया है। ​

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -