जब आशा भोसले ने दी थी हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की धमकी...
जब आशा भोसले ने दी थी हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की धमकी...
Share:

बॉलीवुड के मशहूर गायक एवं कंपोजर हिमेश रेशमिया आज अपना जन्मदिन मना रहे है, हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजरात के राजोला में हुआ था। हिमेश को म्यूजिक विरासत में प्राप्त हुआ है। उनके पिता विपिन रेशमिया भी म्यूजिक कंपोजर थे। हिमेश ने 11 वर्ष की आयु में बड़े भाई को खो देने के पश्चात् पिता के सपनों के लिए म्यूजिक में कॅरियर बनाने का ख्वाब देखा।

बतौर प्रोड्यूसर की शुरुआत:-
इससे पहले कि हिमेश म्यूजिक में कुछ करते, उन्होंने 16 वर्ष की आयु में बतौर प्रोड्यूसर काम करना आरम्भ कर दिया। उन्होंने जी टीवी के लिए 'अंदाज' एवं अमर प्रेम जैसे बेहतरीन शो बनाए। हिमेश को बॉलीवुड मेंं एंट्री दिलाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। सलमान ने उन्हें बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में एंट्री दिलाई। मगर हिमेश केवल कंपोजर बन कर संतुष्ट नहीं थे। इसके कारण वह कंपोजर के पश्चात् गायक भी बन गए।

वही एक समय ऐसा था जब हिमेश रेशमिया का जादू सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा था। हालांकि उन पर आरोप भी बहुत लगे। उन पर नेजल वॉयस में सांग्स के भी आरोप लगे मगर इसके बाद भी उनके सांग एक के पश्चात् एक हिट होते गए। 'झलक दिखला जा', 'तेरा तेरा सरूर', 'आशिक बनाया' तथा 'बस एक बार' जैसे सांग फैंस की जुबान पर चढ़ गए।

अभिनय में आजमाया हाथ:-
हिमेश ने गायिकी में कामयाबी पाने के पश्चात् एक्टिंग के फील्ड में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 'आप का सरूर' तथा 'कर्ज' जैसी मूवीज स्वयं प्रोड्यूस की और उनमें लीड किरदार प्ले किया। उस समय हिमेश का दौर चल रहा था इसलिए उनकी फिल्में भी हिट हो गईं।

आशा भोंसले ने दी थप्पड़ मारने की धमकी:-
वही हिमेश को लेकर सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी आशा भोसले के साथ हुई। दरअसल हिमेश ने बताया था कि हाई पिच सांग से नेजल वॉयस का टच आ जाता है ऐसा लोकप्रिय कंपोजर गायक आर डी बर्मन के साथ भी होता था। इस बात पर आशा भोसले खफा हो गईं। हिमेश के कमेंट पर आशा ने बोला कि ऐसा कहने वाले को तो एक टाइट स्लैप देना चाहिए। हालांकि बाद में सिंगिंग रिएलिटी टीवी शो 'सारेगामापा' में हिमेश जज बने थे। उनके एक शो में आशा भी मेहमान बनकर आईं थीं। हिमेश ने उस समय चीजें ठीक करने के प्रयास पर मामला पूर्ण रूप से सुलझा नहीं आज भी आशा हिमेश को कुछ विशेष पसंद नहीं करतीं।

राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ लगा बड़ा सबूत, सामने आई ये सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -