इस एक घटना ने 'हिमेश रेशमिया' को बना दिया बॉलीवुड का मशहूर गायक
इस एक घटना ने 'हिमेश रेशमिया' को बना दिया बॉलीवुड का मशहूर गायक
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया आज यानी 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह न सिर्फ बेहतरीन गायक हैं बल्कि बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर एवं कलाकार भी हैं। एक वक़्त ऐसा था जब हिमेश रेशमिया के अधिकतर गाने सुपरहिट रहे थे। उन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने एवं बेहतरीन संगीत दिया है। हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई, 1973 को गुजराती संगीत डायरेक्टर विपिन रेशमिया के घर में हुआ था।

हिमेश रेशमिया ने 11 वर्ष की आयु में अपने बड़े भाई को खो दिया था। इसे बाद उन्होंने तय किया कि वह संगीत के जगत में अपना करियर बनाएंगे जिससे अपने भाई की इच्छा को पूरा कर सकें। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर का आरम्भ टीवी जगत के शोज को प्रोड्यूस करके किया था। उन्होंने कई टेलीविज़न शोज के टाइटल ट्रैक को कंपोज किया था। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर का आरम्भ एक्टर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से किया था।

तत्पश्चात, उन्होंने सलमान की फिल्म बंधन, हैलो ब्रदर, दुल्हन हम ले जाएंगे तथा तेरे नाम के गानों में संगीत दिया था। बतौर सिंगर हिमेश रेशमिया को असली पहचान इमरान हाशमी, सोनू सूद एवं तनुश्री दत्ता की फिल्म आशिक बनाया आपने से प्राप्त हुई थी। दर्शकों ने फिल्म की कहानी से अधिक इसके गानों को सबसे अधिक पसंद किया था। फिर हिमेश रेशमिया ने तेरा सुरूर एलबम से भी धमाल मचाया। वह पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया है। गानों के साथ हिमेश रेशमिया अभिनय में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने एक्टर के रूप में अपने करियर का आरम्भ वर्ष 2007 में फिल्म आपका सुरूर से किया था। फिर हिमेश रेशमिया ने कर्ज, रेडियो, कजरारे, खिलाड़ी 786, द एक्सपोज, तेरा सुरूर एवं हैप्पी हार्डी एंड हीर समेत कई फिल्मों में काम किया है। हिमेश रेशमिया की फिल्म कजरारे जॉर्डन के पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्‍म है। हालांकि उन्हें अभिनय की दुनिया में वह सफलता नहीं प्राप्त हो पाई जितनी उन्हें संगीत की दुनिया में प्राप्त हुई है।

इस एक्टर ने बिना कपड़ों के शेयर की तस्वीर, फटी आँखों से मलाइका ने किया ये कमेंट

'पता चलेगा बॉलीवुड वालों ने CAA-किसान आंदोलन में कितनी फंडिंग की', विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट से मचा हंगामा

सब्जी बेचने लगी ये मशहूर अदाकारा, इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -