'हिमंता बिस्वा को शर्म आनी चाहिए', सद्दाम हुसैन वाले बयान पर भड़के दिग्विजय सिंह
'हिमंता बिस्वा को शर्म आनी चाहिए', सद्दाम हुसैन वाले बयान पर भड़के दिग्विजय सिंह
Share:

गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के एक बयान से कांग्रेस भड़क गई। उन्होंने अपने इस बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बोला था कि कांग्रेस नेता का चेहरा बदल गया है तथा वह सद्दाम हुसैन की भांति ज्यादा नजर आते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा के इस बयान का पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जो राहुल गांधी के बारे में ऐसा अनर्गल बोल रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'आज हिमंत बिस्वा जो भी हैं वह राहुल गांधी के कारण हैं इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।' हालांकि, जयराम रमेश ने कहा कि यह मुद्दा अब समाप्त हो गया है इसलिए इसपर बात नहीं होनी चाहिए। वहीं, गुजरात चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वहां अच्छे से चुनाव लड़ रही है। 

सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा था, "मैंने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बोला था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई परेशानी नहीं है, किन्तु यदि आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की भांति नजर आए तो और भी अच्छा है, मगर अब आप सद्दाम हुसैन की भांति क्यों नजर आते हैं?" इतना ही नहीं बिस्वा ने आगे यह भी बोला कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। कांग्रेस का बर्ताव उनके करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं। इसपर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया था। दरअसल, हिमंत बिस्वा विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। वह आगामी MCD चुनाव के लिए दिल्ली दौरे पर भी गए थे। वह खूब प्रचार में जुटे हुए हैं। 

FIFA वर्ल्ड कप सेरेमनी में भगोड़ा ज़ाकिर नायक? कतर ने बताया सच

कोहनी और घुटने के बल रेंगते हुए नजर आए कांग्रेस नेता, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया राज्यपाल कोश्यारी का पुतला, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -