'क्या आप इसे भी जलाएंगे', निक्कर पहने नेहरू की तस्वीर शेयर कर बोले CM सरमा
'क्या आप इसे भी जलाएंगे', निक्कर पहने नेहरू की तस्वीर शेयर कर बोले CM सरमा
Share:

भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट की गई और अब उसी पोस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। जी दरअसल उस पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गणवेश खाकी निक्कर को जलता हुआ दिखाया गया। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही कैप्शन में लिखा गया था- ‘देश को नफरत के चंगुल से मुक्त कराने और भाजपा-आरएसएस के डैमेज की भरपाई करने के हमारे लक्ष्य पर हम धीरे-धीरे पहुंच ही जाएंगे।'

वहीँ भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब एक दिन बाद कांग्रेस के इस पोस्ट पर पलटवार किया है। जी दरअसल हिमंत बिस्वा सरमा ने जलते हुए निक्कर के जवाब में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नेहरू निक्कर पहने नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर के साथ उन्होंने हैरान कर देने वाला कैप्शन लिखा है। जी दरअसल उन्होंने लिखा है- 'क्या आप इसे भी जलाएंगे?' इसके साथ उन्होंने ‘भारत तोड़ो यात्री’ हैशटैग लगाया। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर में नेहरू आरएसएस के खाकी शॉट्र्स में नहीं हैं, बल्कि यह कांग्रेस के सेवा दल की यूनिफॉर्म है। कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर, 1923 को हुई थी।

आपको बता दें कि इसके पहले भी हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के ट्वीट पर पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की शर्मनाक मानसिकता बताया था। जी दरअसल असम के सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'यह शर्मनाक मानसिकता दिखाने वाला शर्मनाक ट्वीट है। कांग्रेस अपनी असली मंशा को छिपा भी नहीं रही है। ये ‘भारत जोड़ो’ की आड़ में ‘भारत तोड़ो’ में लिप्त हैं। राष्ट्रवादियों को ठेस पहुंचाने के इरादे के लिए भारत कभी माफ नहीं करेगा।

'इंडिया को हिंदिया मत बनाओ', हिंदी दिवस मनाने पर भड़के CM एमके स्टालिन

साधुओं के बाद किन्नर की हुई लात-घूसों से पिटाई, हैरान कर देने वाली है वजह

दिल्ली वालों को अब नहीं चाहिए फ्री बिजली ! सीएम केजरीवाल ने सब्सिडी योजना में किया संशोधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -