'अलगाववादियों का समर्थन कर रहे राहुल गांधी..', हिमंता सरमा का कांग्रेस नेता पर तीखा हमला
'अलगाववादियों का समर्थन कर रहे राहुल गांधी..', हिमंता सरमा का कांग्रेस नेता पर तीखा हमला
Share:

गुवाहाटी:  भारत को राज्यों का संघ (यूनियन ऑफ़ स्टेट) कहने पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गाँधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गाँधी को JNU वालों से ट्यूशन पढ़ने वाला करार दिया है। इसके साथ ही यूनियन ऑफ़ स्टेट शब्द पर राहुल गाँधी की आलोचना करते हुए हिमंता ने कहा कि, 'यदि भारत एक राज्यों का संघ है, तो हमारी 5 हजार की संस्कृति कहाँ गई? अगर भारत यूनियन ऑफ़ स्टेट है, तो इसका मतलब आप भारत की प्रत्येक विरासत को विवादित बना रहे हैं। भारत हमारी आत्मा है। असम की जनता ने भारत में ही रहने और पाकिस्तान न जाने के लिए जंग लड़ी थी। राहुल गाँधी, जनता को ऐसे समझा रहे हैं जैसे 2 लोगों के बीच कोई एग्रीमेंट हुआ हो। आज़ादी से पहले देशवासियों ने गाँधी जी को अपना नेता माना था तब जनता और गाँधी जी में क्या कोई लिखित एग्रीमेंट हुआ था?'

सीएम सरमा ने कहा कि, 'जब इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) नाम पड़ा और जगह-जगह कांफ्रेंस करवाई गई थी, तब क्या कोई यूनियन ऑफ़ स्टेट का लिखित एग्रीमेंट किया गया था? पता नहीं राहुल गाँधी का मौजूदा सलाहकार कौन है? यूनियन ऑफ़ स्टेट, शब्द देश को तोड़ने वाली बात है। परोक्ष रूप से राहुल गाँधी देश के अलगाववादी तत्वों को प्रेरित कर रहे हैं। रामायण, महाभारत, चाणक्य, चन्द्रगुप्त, लाचित वोडफुकन, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप आदि कहाँ गए ? मैं राहुल गाँधी को दोष नहीं दे रहा। शायद राहुल गांधी को JNU का कोई ट्यूशन लगाया गया होगा, जिसने ये सब उन्हें सिखा दिया होगा।'

सीएम सरमा बोले कि, 'अमेरिका और भारत के संघवाद (फेडरलिज्म) में फर्क है। भारत पहले ही दिन से सांस्कृतिक रूप से एक देश रहा है। किसी दौर में असम का कामरूप राज्य अयोध्या तक फैला था। दक्षिण और असम तक के लोगों का नाम कृष्ण होता है। राम हर कहीं हैं। कोई ऐसे ही आकर भारत को एग्रीमेंट कर के ‘राज्यों का संघ’ बना दे, ये नहीं हो सकता। राहुल गाँधी जो बोल रहे हैं वही उनको सिखाया गया है। ये उनकी विवशता भी है।'

'क़ुरान घर में पढ़ाएं, मदरसों को ख़त्म कर देना चाहिए...', असम CM बोले- मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा चाहिए

'नाराज़' आज़म खान को मनाने में जुटे अखिलेश यादव, बोले - उनके साथ खड़ी है पूरी समाजवादी पार्टी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल ने कसी कमर, 1 करोड़ 10 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -