हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के कारण अलर्ट हुआ जारी
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के कारण अलर्ट हुआ जारी
Share:

हिमाचल में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अंधड़ चलने के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी  गयी  है।इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार को भी रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर रहे है। वहीं शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के लिए जिलों के लिए दो दिन का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा शुक्रवार  और शनिवार के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के कुछ भागों में शनिवार को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में एक मार्च तक मौसम खराब रहेगा। दो मार्च को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन से पांच मार्च तक कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, बिलासपुर में 22.5, कांगड़ा में 22.4, हमीरपुर में 22.0, सुंदरनगर में 21.8, चंबा में 21.5, सोलन में 20.0, नाहन में 18.7, भुंतर में 18.5, धर्मशाला में 16.2, शिमला में 14.6, कल्पा में 10.4, डलहौजी में 9.4 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                -3.4
मनाली                 1.6
कुफरी                    2.6
कल्पा                    1.5
शिमला                6.6

दिल्‍ली : हिंदुओं के अल्‍पसंख्‍यक होने से जुड़ी याचिका पर कोर्ट ने बोली ये बात

तेज रफ़्तार कार ने ली गर्भवती महिला की जान

भड़काऊ भाषण मामला: सोनिया-राहुल के खिलाफ याचिका पर केंद्र को HC का नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -