अब हिमाचल प्रदेश में हड़ताल, यात्रियों को हो सकती है बड़ी परेशानी
अब हिमाचल प्रदेश में हड़ताल, यात्रियों को हो सकती है बड़ी परेशानी
Share:

शिमला। देश में पिछले कुछ समय से हड़तालों और भारत बंद जैसे मामले बढ़ते ही जा रहे है। बार बार सरकार से गुजारिश करने के बाद भी जब लोगों की मांगे नहीं मानी जाती तब शायद उनके पास एक यही रास्ता बचता है। इस कड़ी में अब एक और हड़ताल देश के उत्तरी राज्य  हिमाचल प्रदेश में भी होने वाली है जिससे आने वाले दिनों में राज्य के यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

यमन में बस पर हुआ हमला, करीब 29 मासूमों ने गंवाई अपनी जान

दरअसल हिमाचल प्रदेश में करीब 400 से ज्यादा निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकाल के लिए  हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस हड़ताल की वजह से राज्य की करीब 3500 निजी बसें तब तक सड़कों पर नहीं उतरेंगी जब तक इन बस संचालकों की मांगे पूरी नहीं हो जायेगी। दरअसल इन बस संचालकों की मांग यह है कि हिमाचल में बसों का न्यूनतम किराया बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ और जरुरी मांगों की भी एक सूचि तैयार की है जिसे वे हडताल के दौरान प्रसाशन को सौपेंगे। 

एयर इंडिया को पायलट्स ने दी काम ना करने की चेतावनी

यह जानकारी शनिवार को हिमाचल प्रदेश निजी बस संचालक यूनियन संघ  के अध्यक्ष राजेश पराशर ने मीडिआ से साझा की है। राजेश पराशर के मुताबिक यह हड़ताल 10 सितम्बर यानी  सोमवार से शुरू होने वाली है। इस हड़ताल के जरिये बस संचालक सरकार से यह मांग करेंगे कि बसों के किराए में 50 फीसदी बढ़ोतरी की जाए। इसके लिए  उन्होंने पेट्रोल डीज़ल के दामों में  लगातार हो रही बढ़ोतरी का तर्क दिया। 


ख़बरें और भी 

हार्दिक पटेल का अनशन : अब पानी भी नहीं पीयेंगे, कांग्रेस भी करेगी उपवास

उत्तर प्रदेश में बारिश का क़हर, पिछले 24 घंटों में 12 मौतें

विदेशी हवाई हमलों से दहला अफ़ग़ानिस्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -