रोहतांग में खाई में गिरी कार, 11 लोगों की मौत
रोहतांग में खाई में गिरी कार, 11 लोगों की मौत
Share:

रोहतांग। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर खतरनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के रोहतांग के पास यह हादसा हुआ। रोहतांग के पास राहनीनाला में एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। 

जमशेदपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत 24 घायल

जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 3 पुरुष, 5 महिलाएं और 3 बच्चे सामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो मनाली से पांगी की ओर जा रही है, तभी यह हादसा हुआ। मरने वाले पांगी के रहने वाले थे। यह दो परिवारों के सदस्य थे। बताया  जा रहा है कि यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की  जांच जारी है। 

Video: हवा में उड़ गए माता—पिता, बच्चे को लेकर दौड़ती रही बाइक

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण का  अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में       जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी बुधवार दोपहर को ​हिमाचल में एक बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत  हो गई थी। 

खबरें और भी

जम्मू कश्मीर: चेनाब नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, 11 यात्री मृत

इंदौर के भेरूघाट पर भीषण हादसा, दो की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -