बारिश से हुई फसलें बर्बाद करोड़ों रूपए का हुआ नुकसान
बारिश से हुई फसलें बर्बाद करोड़ों रूपए का हुआ नुकसान
Share:

शिमला: देश ​के उत्तरी इलाकों में बीते दिनों हुई बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। मानसून के आखिरी हफ्तों में हुई इस तरह की बारिश से जहां भर में कोहराम मच गया है। वहीं उत्तर भारत में बारिश के कहर से कई लोगों की मौत भी हुई है। जानकारी केे अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों में हुई बारिश से करीब 350 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

भारत में डेई का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अभी तक भारी नुकसान की आशंका जताई गई है, वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों मेें हुई बारिश में कुल्लू में सबसे अधिक 100 करोड़ रूपए के नुकसान की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुल्लू के लिए 30 करोड़ रूपए राहत राशि देने की घोषणा की है। 

चक्रवाती तूफान दाय ने मचाई तबाही, इस बारिश से फसलों को खतरा

यहां बता दें, कि प्रदेश के कुल्लू में सबसे अधिक वर्षा हुई है, जिससे यहां के खेतों में पानी अधिक मात्रा में भर गया है। पानी की अधिकता होने से जमीन में नमी आई और खेतों में खड़ी मक्का की फसल पूरी नष्ट हो गई।  वहीं देखा जाए तो खरीफ की फसल नष्ट होने से क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है और वेमौसम हुई इस बारिश ने पूरे प्रदेश में तबाही मचा दी है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार धान की फसल अच्छी आएगी। लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं प्रदेश के पीड़ित किसानों का कहना है कि सरकार उन्हें फसलों के अनुसार ​उचित मुआवजा राशि दे। 

शिमला: भीषण कार हादसे में 13 लोगों की मौत

अब हिमाचल प्रदेश में हड़ताल, यात्रियों को हो सकती है बड़ी परेशानी

12 घंटों में देश के 17 राज्यों में भारी बारिश , दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -