हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुआ भूस्खलन, 15 की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुआ भूस्खलन, 15 की हुई मौत
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार को एक और शव मिलने से भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. यह बात आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही है। उन्होंने कहा कि जिले के चौरा गांव के पास बुधवार को हुए भूस्खलन में लापता 15 अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आज सुबह बचाव अभियान शुरू किया गया।

बुधवार को दस शव बरामद किए गए, जबकि चार गुरुवार को भूस्खलन स्थल से मिले थे। इसके अलावा बुधवार को ही 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोज एवं बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ। उन्होंने कहा, अधिकारियों ने गुरुवार रात तलाशी अभियान स्थगित कर दिया था। एक बोलेरो और उसके यात्रियों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है, बचाव अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।  

गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की और किन्नौर में स्थिति का जायजा लिया और लोगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।

आज है विश्व अंगदान दिवस, जानिए इसका महत्व

हरीश रावत बोले- राहुल गांधी को संभालनी ही होगी कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, और कोई विकल्प नहीं

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -