हिमाचल प्रदेश : गणतंत्र दिवस के मौके पर कैदियों के लिए आई खुशखबरी
हिमाचल प्रदेश : गणतंत्र दिवस के मौके पर कैदियों के लिए आई खुशखबरी
Share:

शिमला: 26 जनवरी से पूर्व ही हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने एक अहम निर्णय के तहत यहां पर अलग अलग मामलों में कारावास की सजा भोग रहे बहुत से कैदियों के लिए एक सुखद घोषणा की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर, यहां सजा काट रहे चार कैदी रिहा कर दिए जाएंगे। तथा इसके साथ साथ अन्य 398 कैदियों को भी उनकी सजा में सात से 45 दिन की छूट प्रदान की है।

हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार है तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार ने अपने एक फैसले के तहत आज अपनी एक महत्वपूर्ण  घोषणा की है कि जेल में बंद इन कैदियों की कारावास की सजा में यह छूट 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से लागू हो जाएगी।

इसके साथ साथ राज्य सरकार ने अपने बयान में आगे दोहराया है की यहां पर जेल के अंदर जो भी कैदी उम्र कैद की सजा काट रहे है तथा जो की जेल में अपने 10 साल से अधिक समय बिता चुके है उन्हें उनके आचरण के आधार पर सजा में 45 दिन की छूट प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद कैदियों में काफी हर्ष है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -