बिलासपुर स्थित AIIMS कोविड-19 कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित
बिलासपुर स्थित AIIMS कोविड-19 कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित
Share:

कोरोना (covid-19) के नए वेरिएंट के खतरे और दहशत के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ राज्य ने पात्र (वयस्क) नागरिकों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज देकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बीते शनिवार को हिमाचल प्रदेश ने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

इस राज्य के सभी पात्र वयस्कों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले वैक्सीनेशन की पहली डोज सबसे पहले लगाने वाले राज्य में भी हिमाचल प्रदेश ही था। राज्य सरकार का कहना है प्रदेश के सभी पात्र 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक लगा दी गई है। इसी के साथ वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक देने के मामले में भी हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने इस उपलब्धि को अगस्त में ही हासिल कर लिया था और दिसंबर की शुरुआत में इसने दोनों टीके लगाने में नया किर्तिमान स्थापित किया है।

अब इस उपलब्धि को लेकर प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स (AIIMS Bilaspur) में कोविड-19 कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J.P. Nadda) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) शामिल हो रहे हैं। कहा जा रहा है इस दौरान नगारिकों के टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

योगी सरकार पर भड़की कांग्रेस, नारियल की जगह सड़क टूटने पर कसा तंज

6 दिसंबर को भारत आ रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जानिए क्यों?

प्रतीक सहजपाल को इन 2 मशहूर अभिनेत्रियों का सपोर्ट, बोली- स्ट्रॉन्ग रहो प्रतीक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -