हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी का कहर, ट्रैकिंग करने गए 2 लड़कों की मौत, 2 घायल
हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी का कहर, ट्रैकिंग करने गए 2 लड़कों की मौत, 2 घायल
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से हालात बिगड़ गए हैं. सूबे में जहां 4 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 700 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं ट्रेकिंग पर निकले चार दोस्तों में से 2 की मौत हो गई है. रविवार देर रात बर्फबारी के बीच दो घायलों को धर्मशाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 

ASP कांगड़ा पुनीत रघु ने बताया है कि 4 लड़के ट्रेकिंग के लिए गए थे और देर शाम तक वापस नहीं आए. इसकी जानकारी मिलने पर विपरीत हालातों में छानबीन तेज की गई, तब अगले दिन यानी रविवार को 2 लड़कों का शव बरामद हुआ और अन्य दो गंभीर हालत में मिले, क्योंकि ऊंची जगह से खाई में गिरने की वजह से उन्हें काफी चोटें आई थी. हालांकि, दोनों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है.  

कांगड़ा के DC निपुण जिंदल ने जानकारी दी है कि स्लेट गोदाम के पास 16, 17 और 18 वर्ष की उम्र के 4 लड़के शनिवार रात से लापता बताए जा रहे थे. खोज और बचाव दल ने लापता युवकों का पता लगा लिया है, किन्तु इस क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से उनको निकालने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. 

पी वी सिंधु ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाया स्थान

हिमाचल प्रदेश में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

10 दिन से अंडमान सागर में फंसे म्यांमार के दस मछुआरों को भारतीय तटरक्षकों ने किया रेस्क्यू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -