हिमाचल चुनाव: जेपी नड्डा ने परिवार संग डाला वोट, कांग्रेस सांसद ने भी किया मतदान
हिमाचल चुनाव: जेपी नड्डा ने परिवार संग डाला वोट, कांग्रेस सांसद ने भी किया मतदान
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलने वाली है। इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ वोट डाला। मतदान करने के बाद नड्डा ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें यहां आने का अवसर मिला। इसके साथ ही भाजपा चीफ ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। 

नड्डा ने कहा कि वह वोट देने के लिए कतार में लगे हुए थे, मगर लोगों ने उन्हें पहले मतदान करने का मौका दिया। हालांकि, वह मतदान के समय किसी भी तरह के वादे या दावे करने से बचते नज़र आए। वहीं, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने भी शिमला मतदान केंद्र के सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड में जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता कांग्रेस को अधिक से अधिक वोट देकर जीत दिलाएगी।

आपको बता दें कि प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी के साथ चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। जी दरअसल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। 

बड़ी मुश्किल में CM केजरीवाल और सत्येंद्र जैन, अगर 'पॉलीग्राफ' टेस्ट हुआ तो...

सोनिया गांधी के खिलाफ क्यों खड़ी हो गई 'कांग्रेस' ? सिंघवी बोले- हमारे विचार सरकार के समान

'पापा के लिए कुछ भी कर सकती हूं', लालू के नाम बेटी ने लिखा भावुक पोस्ट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -