पहाड़ी क्षेत्रों में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, हाई अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, हाई अलर्ट
Share:

श्रीनगर : विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शनिवार से एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभागों के अनुसार 20 से 25 फरवरी तक बारिश-बर्फ बारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। 24 जनवरी को मौसम साफ होगा।

देश के 21 बच्चों को मिला वीरता पुरस्कार, हिमाचल की दो बेटियां भी बहादुरी के लिए हुई सम्मानित

बदला मौसम का मिजाज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से ही बदल गया। जम्मू और कश्मीर संभाग में आसमान पर बादल गहराए रहने से तापमान में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 और कारगिल में माइनस 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  

बिहार : जिंदा मछलियों की बिक्री पर लगी रोक हटी, इस कारण लगी थी रोक

यहां ऐसी हालत 

जानकारी के लिए बता दें जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ इस बार मजबूत है। 

इस टीवी स्टार ने की इंस्टाग्राम से यह ख़ास रिक्वेस्ट

सफलतापूर्वक हुई भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग

जम्मू कश्मीर: बॉर्डर पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -