हिमाचल प्रदेश में 'काल' बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत, 15 घर ढहे
हिमाचल प्रदेश में 'काल' बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत, 15 घर ढहे
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPDMA) की तरफ से आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, सूबे में बीते 130 दिनों में हुई बारिश के कारण 432 लोगों की जान जा चुकी है।

HPDMA के अनुसार, बीते 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना की वजह से 10 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं भारी बारिश के चलते 15 से अधिक घर ढह गए हैं, जिसमें 9 गौशाला भी शामिल हैं। भारी बारिश की वजह से राज्य में 123 सड़कें बंद कर दी गई हैं। 

बताया जा रहा है कि, भारी बारिश से 1108 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें कृषि और बागवानी क्षेत्र में लगभग 745 करोड़ का नुकसान हुआ है। HPDMA की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में इस संबंध में जानकारी दी गई है। HPDMA की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 लोगों का पता नहीं चल पाया है, वहीं 857 घर और करीब 700 गौशाला पिछले 130 दिन में ढह गए हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार किए प्रदान

अफगान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है: विदेश मंत्री

सुष्मिता सेन की 'आर्या' को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -