अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव शुरू, पहली 2 बाजी हिलेरी के नाम

न्यूजर्सी : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए आज मतदान हो रहा है। आज सबसे पहले मतदान डिक्सविले नाॅच में हुआ। यहां पर चुनावी नतीजे भी सामने आए, जिसमें हिलेरी क्लिंटन को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जीत हासिल हुई है। हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप को 4-2 से हार दिया है।

डिक्सविले के साथ ही हार्टस क्षेत्र में भी हिलेरी ने अपना दबदबा बनाया। यहां भी उन्होंने ट्रंप को परास्त किया। हिलेरी ने यहां पर बाजी मारते हुए 17 वोट अर्जित किए तो दूसरी ओर ट्रंप को 14 मत प्राप्त हुए। विभिन्न स्थानों पर मतदान किया जाना है, कुछ क्षेत्रों में शाम को 5.30 बजे अथवा अन्य क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा।

अमेरिका में 45 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 50 राज्यों में वोटिंग की जानी है। कुछ क्षेत्रों में चुनाव प्रारंभ हुए हैं तो कुछ में चुनाव की अंतिम तैयारी हो रही है। हिलेरी क्लिंटन अपनी प्रारंभिक जीत से उत्साहित हैं यदि वे राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वे करीब सौलह वर्ष पुराने सपने को पूर्ण करेंगी।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -